सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 221 अंक मजबूत
मुंबई, 18 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 200 से अधिक अंक चढ़ गया। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में लिवाली तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से बाजार में तेजी आई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 220.53 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,543.86 अंक पर पहुंचगया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.70 अंक या 0.34 प्रतिशत के लाभ से 15,745.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत टूट गया। पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एलएंडटी, एनटीपीसी तथा टाइटन के शेयरों में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, सनफार्मा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और डॉ रेड्डीज के शेयर लाभ में थे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








