Home देश-दुनिया पंजाब की सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

पंजाब की सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

नई दिल्ली/अमृतसर, 18 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संदेह है कि ड्रोन मादक द्रव्य ले जा रहा था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जिले के छानना गांव में हुई। पंजाब में पिछले चार दिन में ऐसी यह तीसरी घटना है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सीमा पर तैनात 183वीं बटालियन की जवानों ने अमृतसर जिले के छानना गांव के पास स्थित क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु/ड्रोन की आवाज सुनी। सैनिकों ने गोलीबारी कर उस उड़ती हुई वस्तु को रोकने की कोशिश की। गोली ड्रोन को लग गई और वह जमीन पर गिर गया।’’

उन्होंने बताया कि बाद में तलाशी में घटनास्थल से करीब 2.5 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ ले जा रहा एक ‘क्वाड कॉप्टर’ बरामद किया गया।

इसी तरह पंजाब में मादक पदार्थ ले जाने वाला एक मानव रहित विमान (यूएवी) 16 अक्टूबर को भी गिराया गया था। वहीं 13-14 अक्टूबर की दरम्यानी रात को बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में एक और ‘क्वाड कॉप्टर’ (पाकिस्तानी ड्रोन) को मार गिराया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…