कोविड टीकाकरण में 219.46 करोड़ से अधिक टीके लगे
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 219.46 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 19 करोड़ 46 लाख 34 हजार 236 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2141 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 25 हजार 510 हो गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.85 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2579 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 49 लाख 82 हजार 64 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 51 हज़ार 515 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 94 लाख 39 हजार 208 कोविड परीक्षण किए हैं।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








