Home व्यापार पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
व्यापार - October 20, 2022

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड बीते दिन के मुकाबले दो डॉलर के उछाल के साथ आज 92.33 डॉलर पर रहा। अमेरिकी क्रूड 0.50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 85.98 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश में चार महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता …….106.03…….92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…