Home अंतरराष्ट्रीय जर्मन का यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद का वादा

जर्मन का यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद का वादा

बर्लिन, 25 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जर्मन के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा कि उनका देश यूक्रेन में कृषि, स्वास्थ्य क्षेत्र और ऊर्जा नेटवर्क की बहाली सहित अन्य क्षेत्रों में मदद देने का वादा करता है। श्री स्कोल्ज़ ने सोमवार को राजधानी बर्लिन में जर्मन-यूक्रेनी व्यापार मंच के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि अपने भागीदारों के साथ हम जब तक जरूरत होगी यूक्रेन का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में इन सेवाओं की बहाली के लिए एक पीढ़ी का कार्य करना होगा।

विश्व बैंक, यूरोपीय संघ (ईयू) और यूक्रेन की सरकार द्वारा पिछले महीने जारी एक विश्लेषण के अनुसार यूक्रेन के पुनर्निर्माण पर 349 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च होने का अनुमान हैं। यह आंकड़ा रूस के साथ संघर्ष शुरू होने से पहले यूक्रेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के डेढ़ गुना के बराबर है। चांसलर ने वादा किया कि जर्मन कंपनियां यूक्रेन में निवेश करेंगी। इस बात पर बल दिया कि जो कोई भी यूक्रेन के पुनर्निर्माण में निवेश करता है वह आज भविष्य के यूरोपीय संघ के सदस्य देश में निवेश करता है। उन्होंने कहा कि जर्मनी यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल किये जाने समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…