उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती पर लोगों को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 08 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिखों के पहले गुरु नानक देव की जयंती पर मंगलवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सदाचारी जीवन और समावेशी समाज की स्थापना के लिए आज भी उनके विचार अनुकरणीय हैं। धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘सिख पंथ के आदि गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आप जैसे आध्यात्मिक सचेतकों के मार्गदर्शन से ही भारत ने विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठा पायी। एक सुहृद, सौहार्दपूर्ण, समावेशी समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आपकी बाणी आज भी अनुकरणीय है।’’
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








