Home देश-दुनिया दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार, एक्यूआई 324 हुआ दर्ज

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार, एक्यूआई 324 हुआ दर्ज

नई दिल्ली, 08 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली-एनसीआर में हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है। मंगलवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया। हालांकि हवा की गुणवत्ता अभी भी बेहद खराब श्रेणी में है। नोएडा (उत्तर प्रदेश) का एक्यूआई 309 और गुरुग्राम (हरियाणा) में 306 दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक अगर 0-100 के बीच होता है तो उसे अच्छा माना जाता है। 100-200 के बीच सामान्य माना जाता है यानि न अच्छा और न ही खराब। लेकिन 200-300 के बीच एक्यूआई का स्तर खराब श्रेणी में आता है और 300-400 के बीच बेहद खराब श्रेणी में। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फारकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक दिल्ली में हवा की रफ्तार बेहतर होने के कारण एक्यूआई स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि बुधवार एक बार फिर स्थिति गंभीर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…