Home देश-दुनिया शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर, 11 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कापरेन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र की घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान शुरु हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और एक आतंकवादी मारा गया। तलाशी अभियान अभी जारी है। विजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर, ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि विदेशी आतंकवादी कामरान भाई कुलगाम शोपियां क्षेत्र में सक्रिय था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …