Home देश-दुनिया कांग्रेस ने गुजरात के लिए जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कांग्रेस ने गुजरात के लिए जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली, 11 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस ने गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से अब तक 89 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने चार नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने इस सूची में जिन प्रमुख नेताओं को टिकट दिए हैं उनमें पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरजी ठुम्मर को लाठी, अंबरीश डेर को राजूला, प्रताप दुधात को सावरकुंडाल, विक्रम माडम को खंभालिया, भिखाभाई जोशी को जूनागढ, ललित वसोया को धोराजी, पूंजाजी वंश को ऊना, अर्जनभाई भूडिया को भुज, भीखाभाई जोशी को जूनागढ़, असलम साइकिलवाला को सूरत पर्व, अशोकभाई पटेल को सूरत उत्तर तथा कमलकुमार पटेल को वलसाड से चुनाव मैदान में उतारा है। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …