राहुल ने दाभाड़ से पदयात्रा शुरु की
नांदेड़, 11 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पांचवे दिन नांदेड़ जिले के अर्धपुर के पास दाभाड़ से सुबह छह बजे शुरू हुई। श्री राहुल ने कल शाम को नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार पदयात्रा मकत पारदी, अर्धपुर में श्री किशोर स्वामी फार्म हाउस पर दस बजे पहुंचेगी। वहां विश्राम किया जाएगा। बाद में पदयात्रा नांदेड़ जिले के हडगांव तालुका के चोरंबा फाटा, हिंगोली-कलामनुरी चोरम्बा से चार बजे फिर से शुरू होगी और शाम सात बजे हिंगोली जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के दत्ती गांव में सूर्यवंशी फार्म में रात्रि विश्राम होगा।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








