Home देश-दुनिया मैनपुरी में डिंपल को चुनौती देंगे भाजपा के रघुराज शाक्य

मैनपुरी में डिंपल को चुनौती देंगे भाजपा के रघुराज शाक्य

नई दिल्ली, 15 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार एवं छत्तीसगढ़ की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए आज उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय ने आज सुबह ये सूची जारी की। मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से होगा। श्री शाक्य को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का निकटवर्ती बताया जाता है। उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट से श्रीमती राजकुमारी सैनी और रामपुर से आकाश सक्सेना, राजस्थान की सरदारशहर सीट से अशोक कुमार पिंचा, बिहार की कुरहानी सीट से केदार प्रसाद गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (सु.) सीट से ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। इन सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …