Home देश-दुनिया जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध पैकेट मिला

जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध पैकेट मिला

जम्मू, 24 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसके बाद उन्हें बम निरोधक दस्ते को बुलाना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने आशंका जताई कि संदिग्ध पैकेट को सीमा पार से एक ड्रोन के जरिये गिराया गया। उन्होंने कहा कि इसमें आईईडी, हथियारों की एक खेप और मादक पदार्थ होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

अधिकारी के मुताबिक, एक ग्रामीण ने पुलिस को विजयपुर क्षेत्र के एक खेत में संदिग्ध पैकेट पड़े होने की सूचना बृहस्पतिवार सुबह दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। घटना के संबंध में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…