शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.25 पर पहुंचा
मुंबई, 05 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.25 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी से रुपया प्रभावित हुआ, और उसकी बढ़त सीमित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.26 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.25 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 81.33 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 फीसदी गिरकर 104.15 पर आ गया।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








