Home मनोरंजन श्रुति हासन ने खास अंदाज में दी माँ सारिका को जन्मदिन की बधाई
मनोरंजन - December 6, 2022

श्रुति हासन ने खास अंदाज में दी माँ सारिका को जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 05 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिग्गज अभिनेत्री सारिका का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सारिका की अभिनेत्री बेटी श्रुति हासन ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। श्रुति हासन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर माँ सारिका की यंग डेज की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा -‘जन्मदिन की बधाई मम्मी!’

गौरतलब है कि श्रुति हासन अभिनेता कमल हासन और उनकी दूसरी पत्नी अभिनेत्री सारिका की बेटी है,लेकिन श्रुति हासन का जन्म सारिका की शादी से दो साल पहले 1986 में ही हो गया था। श्रुति आज फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। साल 2004 में सारिका और कमल हासन का तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए। इसके बाद श्रुति अपनी माँ सारिका के साथ ही रहती हैं। सारिका और श्रुति खास बांड शेयर करते हैं। दोनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस माँ बेटी की जोड़ी में से एक हैं। श्रुति हासन भी अपनी माँ की तरह एक जानी -मानी अभिनेत्री हैं, वहीं सारिका की फिल्म ऊंचाई पिछले महीने ही रिलीज में हुई है। इस फिल्म में सारिका के अभिनय को काफी सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सोशल मीडिया पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 20 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प…