Home व्यापार डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे गिरकर 82.63 पर आया
व्यापार - December 12, 2022

डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे गिरकर 82.63 पर आया

मुंबई, 12 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी कोषों की निकासी से घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 82.54 पर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.63 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट दिर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.28 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 105.16 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 76.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…