विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं शिवराज ने
भोपाल, 16 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विजय दिवस’ के अवसर पर भारतीय सेना के शौर्य का स्मरण करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है, ‘आप सभी को विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ही के दिन 1971 में भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश को आजादी मिली थी। इस ऐतिहासिक विजय के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को कोटि कोटि नमन।’
राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस नेताओं ने भी विजय दिवस के अवसर पर सेना के शौर्य का स्मरण करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








