Home व्यापार पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब
व्यापार - December 28, 2022

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल जारी है। कारोबार की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। इसके बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन कारोबार की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 0.11 डॉलर यानी 0.13 फीसदी उछलकर 84.44 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.11 डॉलर यानी 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 80.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। बावजूद इसके देश में पिछले 216 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …