Home व्यापार डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.73 पर आया
व्यापार - January 5, 2023

डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.73 पर आया

मुंबई, 05 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.73 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.75 पर खुला, फिर कुछ और बढ़त के साथ 82.73 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 104.21 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.99 फीसदी बढ़कर 78.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …