औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 7.1 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली, 12 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) नवंबर 2022 में 7.1 प्रतिशत बढ़ा। इससे पहले, अक्टूबर महीने में इसमें गिरावट आई थी।
बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) नवंबर, 2021 में एक प्रतिशत बढ़ा था।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र में नवंबर, 2022 में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं खनन उत्पादन आलोच्य महीने में 9.7 प्रतिशत तथा बिजली उत्पादन 12.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा।
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








