Home अंतरराष्ट्रीय यूक्रेन की सेना ने दोनेत्स्क शहर पर गोले दागे

यूक्रेन की सेना ने दोनेत्स्क शहर पर गोले दागे

दोनेत्स्क, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। यूक्रेन की सेना ने दोनेत्स्क शहर पर 155 मिलीमीटर के दस गोले दागे हैं।
दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के प्रतिनिधि कार्यालय ने यूक्रेन के युद्ध अपराधों से संबंधित मुद्दों के नियंत्रण और समन्वय (जेसीसीसी) के संयुक्त केंद्र के एक बयान में यह जानकारी दी।
कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा कि यूक्रेन की सशस्त्र इकाइयों द्वारा दोनेत्स्क शहर के कीवस्की एवं कुइबेशेव्स्की में 00:11 बजे चार गोले तथा 00:17 बजे किरोवस्की जिला में 155 मिमी के छह गोले दागे गए।
यूक्रेन के सैनिक अमेरिका द्वारा कीव को आपूर्ति किए गए लंबी दूरी के एम 777 155-एमएम हॉवित्जर गोलों का उपयोग दोनेत्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के शहरों पर गोलाबारी करने के लिए कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …