Home अंतरराष्ट्रीय चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में भेजे 23 सैन्य विमान, चार जहाज

चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में भेजे 23 सैन्य विमान, चार जहाज

बीजिंग, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 23 सैन्य विमानों और चार जहाजों को द्वीप की ओर आते हुए देखा है।
मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, “ताइवान के आसपास आज सुबह करीब छह बजे 23 पीएलए विमान और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के चार जहाजों के होने का पता चला।”
मंत्रालय ने कहा कि दो जे-11 लड़ाकू विमानों, आठ जे-16, तीन एसयू-30 और एक बीजेडके-005 ड्रोन सहित 17 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है। ताइवान ने स्थिति पर नजर रखने के लिए हवाई और समुद्री गश्ती दल भेजे है तथा जमीनी मिसाइल प्रणाली तैनात की।
गौारतलब है कि ताइवान ने 1949 से स्वयं को चीन से स्वतंत्र घोषित कर रखा है। चीन, ताइवान को अपने प्रांत के रूप में देखता है, जबकि ताइवान का कहना है कि वह एक स्वायत्त देश है। चीन, ताइवान के साथ किसी अन्य देश के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …