रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 10 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 82.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.61 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद पिछले कारोबारी दिन की अपेक्षा 12 पैसे गिरकर 82.63 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 82.51 पर बंद हुआ था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







