Home व्यापार राजनाथ सिंह ने किया पीएम मोदी का स्वागत, कहा- यूपी अब नाम अनुसार ऊपर ही जाएगा
व्यापार - February 10, 2023

राजनाथ सिंह ने किया पीएम मोदी का स्वागत, कहा- यूपी अब नाम अनुसार ऊपर ही जाएगा

लखनऊ, 10 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अपने नाम को सार्थक कर ऊपर ही जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों में यहां उद्योगों की हालत खराब थी लेकिन पीएम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जैसे गुजरात में विकास पीएम मोदी के कारन ही संभव हुआ वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी तरक्की के रास्ते खुल गए हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम योगी ने बीते वर्षों में जो सुरक्षा और सुशासन का राज कायम किया है वो अविस्मरणीय है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …