Home व्यापार रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूती के साथ 82.57 प्रति डॉलर पर
व्यापार - February 14, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूती के साथ 82.57 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 14 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी आने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे मजबूती के साथ 82.57 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी मुद्रा की आवक से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.59 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और चढ़कर 82.57 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 13 पैसे की बढ़त है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.61 के निचले स्तर तक गया। इससे पहले सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 82.70 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 103.18 पर पहुंच गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…