पीटीसी इंडिया का चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में लाभ 66 प्रतिशत बढ़कर 104 करोड़ रुपये
नई दिल्ली, 14 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पीटीसी इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2022) में एकीकृत शुद्ध लाभ के तहत 66 प्रतिशत वृद्धि के साथ 104 करोड़ रुपये अर्जित किए। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 62.91 करोड़ रुपये लाभ हुआ था। कंपनी की चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल आय घटकर 3,146.91 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 3,338.40 करोड़ रुपये थी।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








