हेमंत सोरेन बहुत अच्छे नेता लेकिन, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं : बैस
रांची, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। झारखंड के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस बात का मलाल रहेगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुत अच्छे नेता हैं लेकिन राज्य में बड़े स्तर पर विकास कार्य नहीं हुए तथा वह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में आवश्यक सुधार नहीं करवा सके। बैस ने महाराष्ट्र में राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने से पूर्व यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा, ”झारखंड में सबसे अच्छी बात यह है कि यहां के लोग बहुत सीधे, सरल और अच्छे हैं लेकिन यहां से जाने से पूर्व इस बात का मलाल बना रहेगा कि यहां लाख कोशिश के बावजूद वह कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर नहीं करवा सके।” बैस ने कहा, ”मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि हेमंत सोरेन बहुत अच्छे नेता हैं लेकिन राज्य के लिए कुछ बड़ा करने के लिए मेरे समझाने के बावजूद वह ऐसा नहीं कर सके तो मैं चाह कर भी कुछ कर नहीं सकता।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








