Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.25 पर पहुंचा
व्यापार - June 23, 2021

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.25 पर पहुंचा

मुंबई, 23 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की तेजी के साथ 74.25 पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बहुत तेजी से वृद्धि नहीं करने की बात की, जिससे निवेशकों की भावनाओं को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.26 पर खुली और फिर बढ़त के साथ 74.25 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.37 पर बंद हुआ था।

इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 75.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 91.86 पर कारोबार कर रहा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…