Home खेल यूरो 2020 रू मोडरिच के शानदार गोल से स्कॉटलैंड को हराकर क्रोएशिया अंतिम 16 में
खेल - June 23, 2021

यूरो 2020 रू मोडरिच के शानदार गोल से स्कॉटलैंड को हराकर क्रोएशिया अंतिम 16 में

ग्लास्गो, 23 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अपनी आखिरी यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप खेल रहे कप्तान लुका मोडरिच के शानदार गोल की मदद से क्रोएशिया ने स्कॉटलैंड को 3.1 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। पैतीस वर्ष के मोडरिच ने 62वें मिनट में गोल किया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहा और उसका सामना सोमवार को कोपेनहेगन में ग्रुप ई के उपविजेता से होगा। तीन साल पहले फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मोडरिच ने टीम के तीसरे गोल में भी सूत्रधार की भूमिका निभाई। वह अब यूरोपीय चैम्पियनशिप में गोल करने वाले सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में 2008 में आस्ट्रिया के खिलाफ गोल किया था और इस बार गोल करते समय उनकी उम्र 35 वर्ष 286 दिन थी। क्रोएशिया के लिये बाकी दो गोल विंगर निकोला व्लासिच और इवान पेरिसिच ने किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…