ममता ने राष्ट्रपति मुर्मू से संविधान की रक्षा करने का आग्रह किया
कोलकाता, 27 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश के संविधान की रक्षा करने और इसे संकट से बचाने की अपील की।
मुर्मू के स्वागत समारोह में यहां बनर्जी ने उनकी सराहना ‘गोल्डन लेडी’ के रूप में की और कहा कि देश में विभिन्न समुदायों, जातियों तथा पंथों के लोगों की युगों से सद्भाव के साथ रहने की एक गौरवशाली विरासत रही है।
बनर्जी ने कहा, ‘मैडम राष्ट्रपति, आप इस देश की संवैधानिक प्रमुख हैं। मैं आपसे संविधान और इस देश के गरीब लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध करूंगी। हम आपसे इसे आपदा से बचाने का अनुरोध करेंगे।’ मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचीं।
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना व चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन आई कमी
नई दिल्ली, 20 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को लगातार…