Home मनोरंजन न्यासा देवगन के फोटो शूट न कराने पर भड़के यूज़र्स
मनोरंजन - April 3, 2023

न्यासा देवगन के फोटो शूट न कराने पर भड़के यूज़र्स

मुंबई, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अब बड़ी हो गई हैं, लेकिन न्यासा को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जाता है। कभी अपने लुक्स की वजह से तो कभी बोल्ड कपड़ों की वजह से तो कभी बॉलीवुड पार्टियों की वजह से न्यासा लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस मौके पर काजोल और उनकी बेटी न्यासा दोनों को साथ देखा गया। दोनों एक वीडियो चर्चा का वजह बन गया है। काजोल और उनकी बेटी न्यासा दोनों ही इस बार क्रीम कलर के डीप नेक ड्रेस में नजर आईं। दोनों ने पपराजी के सामने पोज भी दिए। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि कई लोगों ने न्यासा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शुरुआत में न्यासा ने अपनी मां के साथ कुछ पोज दिए। फोटोग्राफर्स ने न्यासा से सोलो फोटोज देने की गुजारिश की। जैसे ही काजोल ने न्यासा से फोटो देने को कहा तो न्यासा चौंक गईं। काजोल ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन न्यासा चली गईं। मीडिया के सामने न्यासा के इस व्यवहार ने काजोल को झकझोर कर रख दिया, लेकिन उन्होंने इस स्थिति को शांति से संभाला। अब सोशल मीडिया यूजर्स को न्यासा का यह व्यवहार पसंद नहीं आया। इस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

एक ने लिखा, ”आज की पीढ़ी को अपने माता-पिता के साथ तस्वीरें लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ”दूसरे ने लिखा, ”ये बच्चे आजकल सबके सामने अपने माता-पिता का अपमान करते हैं। कुछ लोगों ने न्यासा को जमकर ट्रोल किया।

अजय और काजोल की बेटी न्यासा फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। अजय और काजोल यह चुके हैं कि उनकी बेटी न्यासा का बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन न्यासा को अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में देखा जाता है। हाल ही में इन पार्टियों में उनका बोल्ड लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …