Home व्यापार घरेलू हवाई यात्री मई में 15 प्रतिशत बढ़कर 132.67 लाख हुए: डीजीसीए
व्यापार - June 16, 2023

घरेलू हवाई यात्री मई में 15 प्रतिशत बढ़कर 132.67 लाख हुए: डीजीसीए

मुंबई, 15 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत में घरेलू उड़ानों में मई महीने में 132.67 लाख लोगों ने यात्रा की, जो पिछले वर्ष समान महीने की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। डीजीसीए ने बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या एक साल पहले मई, 2022 में 114.67 लाख रही थी।

किफायती एयरलाइन इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी मई, 2022 के 57.5 प्रतिशत से बढ़कर पिछले महीने 61.4 प्रतिशत हो गई। इंडिगो की उड़ानों से मई, 2023 में 81.10 लाख यात्रियों ने यात्रा की।

पिछले महीने विमानन कंपनी गो फर्स्ट के लिए दिवाला कार्यवाही भी शुरू हुई थी। गो फर्स्ट की उड़ान सेवाएं तीन मई से बंद हैं।

टाटा समूह की तीनों एयरलाइन- एयर इंडिया, एयरएशिया इंडिया और विस्तार की बाजार हिस्सेदारी भी सालाना आधार पर क्रमश: 9.4 प्रतिशत, 7.9 प्रतिशत और नौ प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, जहां एयर इंडिया से मई में कुल 12.44 लाख लोगों ने यात्रा की, वहीं विस्तार से 11.95 लाख लोगों ने यात्रा की। एयर एशिया से 10.41 लाख लोगों ने यात्रा की।

टाटा समूह की तीनों विमानन कंपनियों से मई में कुल 34.8 लाख लोगों ने यात्रा की जो कुल घरेलू हवाई यात्रियों का 26.3 प्रतिशत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …