Home व्यापार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव
व्यापार - June 16, 2023

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नई दिल्ली, 15 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत उबलकर 69.05 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की तेजी लेकर 73.18 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:
…………………………………… पेट्रोल ………………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली …………………………. 96.72……………………….. 89.62
मुंबई ……………………………106.31……………………… 94.27
चेन्नई ……………………………102.73……………………….94.33
कोलकाता …………………….106.03……………………….92.76

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …