Home अंतरराष्ट्रीय पश्चिमोत्तर चीन के रेस्टोरेंट में विस्फोट, 31 की मौत

पश्चिमोत्तर चीन के रेस्टोरेंट में विस्फोट, 31 की मौत

बीजिंग, 22 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चीन के निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र के यिनचुआन में एक बारबेक्यू रेस्टोरेंट में बुधवार रात हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

यह विस्फोट यिनचुआन के झिंगकिंग जिले की एक व्यस्त सड़क पर रात लगभग 8:40 बजे हुआ, जिसका कारण उस रेस्टोरेंट के परिचालन क्षेत्र में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का रिसाव होना था।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र के अनुसार, विस्फोट के कारण 38 लोग घायल हुए और बचाव की कोशिशों के बावजूद 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए जिनका इलाज चल रहा है जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …