Home अंतरराष्ट्रीय गुटेरेस कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र की स्थिति से परेशान: यूएन प्रवक्ता

गुटेरेस कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र की स्थिति से परेशान: यूएन प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र, 22 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि श्री गुटेरेस कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में जारी हिंसा और जानमाल के नुकसान से बहुत परेशान हैं।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि महासचिव आतंकवादी कृत्यों सहित नागरिकों के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और तनाव को कम करना और टकराव को रोकना बहुत ही आवश्यक है।
बयान के अनुसार, इजरायल को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अंतर्गत अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए, जिसमें बल का आनुपातिक उपयोग और सैन्य अभियानों में नागरिकों को बाहर रखने के लिए हरसंभव सावधानी बरतना शामिल है।
बयान में कहा गया कि “एक सार्थक राजनीतिक प्रक्रिया की ओर वापस लौटने और कब्जे को समाप्त करने से ही हिंसा और मानव जीवन की क्षति के इस विनाशकारी चक्र का अंत होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …