Home व्यापार 5जी सेवा शुरू होने के 10 महीनों के भीतर तीन लाख से अधिक मोबाइल साइट स्थापित हुईं: वैष्णव
व्यापार - August 1, 2023

5जी सेवा शुरू होने के 10 महीनों के भीतर तीन लाख से अधिक मोबाइल साइट स्थापित हुईं: वैष्णव

नई दिल्ली, 01 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि दूरसंचार परिचालकों ने 5जी सेवा शुरू होने के 10 महीनों के भीतर तीन लाख से अधिक मोबाइल साइट स्थापित की हैं।

ये 5जी साइट देश के 714 जिलों में फैली हैं।

वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच कू पर कहा, ”दुनिया का सबसे तेज 5जी प्रसार जारी है। अब तक 714 जिलों में तीन लाख से अधिक 5जी साइट स्थापित की गई हैं।”

देश में अब तक रिलायंस जियो और भारती एयरटेल 5जी सेवाएं शुरू की हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 5जी सेवाओं की शुरुआत के पहले पांच महीनों में एक लाख साइट, आठ महीनों में आठ लाख साइट और 10 महीनों के भीतर तीन लाख साइट स्थापित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …