Home व्यापार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर पहुंचा
व्यापार - August 1, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर पहुंचा

मुंबई, 01 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर आ गया।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने रुपये की गिरावट को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.29 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 102.03 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 85.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …