Home अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान में ट्रेन हादसे पर छह अधिकारी निलंबित

पाकिस्तान में ट्रेन हादसे पर छह अधिकारी निलंबित

लाहौर, 09 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह के पास रविवार को हुए हजारा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्रालय हरकत में आ गया है। रेल मंत्रालय ने लापरवाही के आरोप में छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

उल्लेखनीय है कि नवाबशाह शहर के पास हजारा एक्सप्रेस ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में कम से कम 30 यात्रियों की जान जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल मंत्रालय ने कहा है कि संबंधित अधिकारी इंजन में खराबी आने के बाद उसे बदलने में विफल रहे। रेल मंत्री साद रफीक ने मंगलवार को नेशनल असेंबली में कहा कि लोकोमोटिव के 12 पहियों में से दो जाम हो गए थे, लेकिन इंजन को बदलने के बजाय, अधिकारियों ने ‘त्वरित सुधार’ के पुराने इंजन को रवाना करने का विकल्प चुना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …