Home अंतरराष्ट्रीय रूस-यूक्रेन युद्ध जी20 शिखर सम्मेलन में चर्चा के शीर्ष विषयों में से एक होगा: अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध जी20 शिखर सम्मेलन में चर्चा के शीर्ष विषयों में से एक होगा: अमेरिका

वाशिंगटन, 09 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अगले महीने भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध चर्चा के शीर्ष विषयों में से एक होगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित जी-20 देशों के नेता सितंबर में शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”दुनियाभर के सहयोगियों और साझेदारों के साथ बातचीत में हम यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर चर्चा करते रहते हैं। यह उन शीर्ष विषयों में से एक है जिस पर हम हमेशा बातचीत करते हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि जी20 में भी यह शीर्ष विषयों में से एक होगा।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …