Home व्यापार मारुति की अर्टिगा ने 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया
व्यापार - February 9, 2024

मारुति की अर्टिगा ने 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया

नई दिल्ली, 09 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड की बहुउद्देश्यीय कार (एमपीवी) अर्टिगा ने 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर मल्टी पर्पस व्हीकल है।

यह जानकारी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक बयान में दी। उन्होंने कहा कि अर्टिगा ने उन्नत प्रौद्यागिकी से लैस वाहन के तौर पर एमपीवी की अवधारणा को एक बार फिर परिभाषित किया है। यह मॉडल शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में 37.5 फीसदी प्रतिशत की प्रभावशाली बाजार हिस्सेदारी के साथ देशभर में लोकप्रिय रहा है। उल्लेखनीय है कि अर्टिगा कार की कीमत 8.64 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 13.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी घरेलू बाजार के अलावा 80 से ज्यादा देशों में इसका निर्यात करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …