Home व्यापार हाजिर मांग घटने से एल्युमीनियम के वायदा भाव में गिरावट
व्यापार - May 5, 2025

हाजिर मांग घटने से एल्युमीनियम के वायदा भाव में गिरावट

नई दिल्ली, 05 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत 10 पैसे की गिरावट के साथ 234 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 10 पैसे या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 234 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 290 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में कमी के कारण कारोबारियों द्वारा सौदों के आकार को कम करने से मुख्य रूप से एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट आई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …