सोने का वायदा भाव 623 रुपये बढ़ा
नई दिल्ली, 05 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के चलते सोमवार को वायदा कारोबार में सोना 623 रुपये बढ़कर 93,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 623 रुपये या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 93,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जिसमें 14,933 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा भाव 0.95 प्रतिशत बढ़कर 3,274.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








