थाना प्रमुख,पावन तोमर को बुद्ध का चित्र भेंट किया – विजय कुमार भारती
नई दिल्ली (इंद्रजीत सिंह) बहरी जिला, नांगलोई, थाना प्रमुख, पवन तोमर जी को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अशोक सम्राट बुद्ध विहार प्रबंधक कमिटी, रिपब्लिकन मजदूर संगठन और मीडिया सहयोगियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, विजय कुमार भारती ने उन्हें तथागत गौतम बुद्ध का चित्र भेंट किया, जबकि अजरुद्दीन ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में क्रांति गौतम, इंद्रजीत सिंह, हिमांशु, साहिल भारती और कमिटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह आयोजन सुल्तानपुरी में स्थित अशोक सम्राट बुद्ध विहार में हुआ था।
सुल्तानपुरी दिल्ली का एक महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्र है, जो उत्तर-पश्चिम जिले में स्थित है। यह क्षेत्र अपने विविध इतिहास और विकसित बुनियादी सुविधाओं के लिए जाना जाता है। सुल्तानपुरी में कई स्कूल और शैक्षणिक संस्थान हैं, जो निवासियों को शिक्षा प्रदान करते हैंl
सम्मान समारोह के माध्यम से, अशोक सम्राट बुद्ध विहार प्रबंधक कमिटी और रिपब्लिकन मजदूर संगठन ने पवन तोमर के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया।
संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न
नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…








