राहुल गांधी से सरदार इंद्रजीत सिंह, डॉ रतनलाल और प्रोफेसर रविकांत ने मुलाकात की।
नई दिल्ली l (ए, के,चौधरी )नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी से सरदार इंद्रजीत सिंह, डॉ रतनलाल और प्रोफेसर रविकांत ने मुलाकात की। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के OBC/SC विभाग के अध्यक्ष डॉ अनिल जेहिंद और राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे।
डॉ अनिल जेहिंद, जो हाल ही में कांग्रेस की OBC विभाग के अध्यक्ष बनाए गए हैं, ने राहुल गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली और उन्होंने सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा की। वह सामाजिक न्याय के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।
राजेंद्र पाल गौतम, जो पूर्व में आम आदमी पार्टी में थे और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं, अब कांग्रेस की अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति को राहुल गांधी की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है l
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








