कांग्रेस ने मुरलीधरन को केरल इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया
नई दिल्ली, 06 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य के. मुरलीधरन को अपनी केरल इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुरलीधरन को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे के. करुणाकरन के पुत्र मुरलीधरन पहले प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
मौजूदा समय में के. सुधीरन केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हैं।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








