जान्हवी कपूर ने शुरू की मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग
मुंबई, 06 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। जान्हवी कपूर कुछ दिनों से मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के हिंदी रीमेक ‘मिली’ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि जान्हवी ने इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है।कुछ दिन पहले खबर आई थी कि जान्हवी ने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘मिली’ को जान्हवी के पिता बोनी कपूर जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में मनोज पाहवा और सनी कौशल भी लीड रोल में नजर आएंगे।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








