Home व्यापार कोलिन्स को सिलिकॉन वैली क्लासिक का खिताब
व्यापार - August 9, 2021

कोलिन्स को सिलिकॉन वैली क्लासिक का खिताब

सैन जोस, 09 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका की डेनियल कोलिन्स ने रविवार को यहां रूस की चैथी वरीयता प्राप्त दारिया कास्ताकिना को हराकर सिलिकॉन वैली क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

सातवीं वरीयता प्राप्त कोलिन्स ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए कास्ताकिना को 6-3, 6-7 (10), 6-1 से हराया। उन्होंने 25 जुलाई को ही पालेरमो में भी खिताब जीता था।

कोलिन्स ने कहा, ‘‘मैंने बहुत अच्छी शुरुआत की थी और मैंने अच्छी टेनिस खेली। मुझे नहीं लगता कि दारिया पहले सेट में अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रही थी। दूसरे सेट में उसने वास्तव में अपने खेल में सुधार किया और 5-3 से आगे हो गयी थी जिसके बाद मैं इसे टाईब्रेकर तक ले गयी।’’

युगल में क्रोएशिया की दारिया जुराक और स्लोवेनिया की आंद्रिया क्लेपाक ने कनाडा की गैब्रियला डाब्रोवस्की और ब्राजील की लुइसा स्टेफनी को 6-1, 7-5 से हराकर खिताब जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …