न्यूजीलैंड ने 12 से 15 साल के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की मंजूरी दी
वेलिंगटन, 19 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। न्यूजीलैंड अब 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाने की अनुमति देगा। पहले 16 और उससे अधिक आयु के लोग ही टीका लगवा सकते थे।
तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामलों से निपटने के लिए देश में लगाए सख्त लॉकडाउन के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। न्यूजीलैंड में छह महीनों में पहली बार संक्रमण फैला है।
देश की प्रधामनंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि संक्रमण के 11 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि यह संक्रमण इस महीने की शुरुआत में सिडनी से लौटे एक यात्री से जुड़ा है।
सरकार ने मंगलवार को देशभर में कम से कम तीन दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया था और ऑकलैंड तथा कोरोमंडल में कम से कम सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण अभियान में केवल फाइजर टीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








