सार्वजनिक संपत्ति बेचने में जुटी सरकार को कोरोना की चिंता नहींः राहुल
नई दिल्ली, 26 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार सिर्फ देश की संपत्ति बेचने में लगी है और उसे लोगों को कोरोना से बचाने की परवाह नहीं है। श्री गांधी ने तंज करते हुए कहा कि यह सरकार सब कुछ बेच रही है और उसका ध्यान पैसा कमाने पर है इसलिए लोगों को खुद इस महामारी से बचाव की अपनी चिंता करनी होगी। उन्होंने ट्वीट किया, “कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महामारी की अगली लहर के खतरे से बचने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गति देना जरूरी है। कृपया अपना ध्यान खुद रखिए क्योंकि भारत सरकार सार्वजनिक संपत्ति को बेचने में व्यस्त है।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








