Home व्यापार महामारी के बाद भारत के लिए हरित निवेश पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्णः आईएमएफ
व्यापार - October 14, 2021

महामारी के बाद भारत के लिए हरित निवेश पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्णः आईएमएफ

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से उबर रही है और ऐसे में देश के लिए सार्वजनिक निवेश पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, खासकर हरित क्षेत्रों में।

आईएमएफ के वित्तीय मामलों के विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पुनरुद्धार की ओर बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक निवेश पर ध्यान केंद्रित करना भी महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से हरित निवेश पर, ताकि सुधार समावेशी और पर्यावरण के अनुकूल हो सके।’’

उन्होंने कहा कि भारत का कर्ज लगभग 90 प्रतिशत के अनुपात (जीडीपी के मुकाबले) में है, और निवेशकों को यह संकेत देना महत्वपूर्ण है कि मध्यम अवधि में ऋण अनुपात में गिरावट आएगी।

एक सवाल के जवाब में मौरो ने कहा कि महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है और हालात कुछ महीने पहले के मुकाबले बहुत अलग हैं।

उन्होंने कहा कि सौभाग्य से संक्रमण के मामलों की संख्या घट रही है और टीकाकरण अधिक व्यापक हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…