Home व्यापार शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 74.54 पर पहुंचा
व्यापार - November 11, 2021

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 74.54 पर पहुंचा

मुंबई, 11 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों में नरमी और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती की वजह से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 74.54 पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में, रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 74.44 पर खुला। इसके बाद रुपया और नीचे गिरकर 74.54 पर पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट को दिखाता है। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.34 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत चढ़कर 94.94 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …